रोटी बैंक पर निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा हरि नाम संकीर्तन और फूलों की होली का आयोजन

Monday, March 17, 2025 - 12:54
Updated: 2 years ago
0

हाथरस (आरएनआई) निस्वार्थ सेवा संस्थान द्वारा संचालित रोटी बैंक परिसर में भक्तिमय वातावरण में हरि नाम संकीर्तन एवं फूलों की होली का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में काफ़ी श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हरि भक्ति में लीन होकर संकीर्तन का आनंद लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री कृष्ण की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलन और हरि नाम संकीर्तन से हुआ। कीर्तन मंडली ने “हरे कृष्ण हरे राम” महामंत्र का सामूहिक जाप किया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के जयकारे लगाकर अपनी भक्ति भावना प्रकट की। इस दौरान फूलों की होली खेली गई, जिसमें गुलाब, गेंदे और अन्य सुगंधित पुष्पों की वर्षा कर माहौल को उल्लासमय बना दिया गया। पूरे परिसर में चारों ओर रंग-बिरंगे फूल बिखर गए, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो वृंदावन स्वयं इस पावन स्थल पर उतर आया हो।

संस्थान के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को भोजन कराना ही नहीं, बल्कि समाज में आध्यात्मिकता और प्रेम का प्रसार करना भी है। जब भक्तजन प्रेमपूर्वक संकीर्तन करते हैं, तो न केवल मन की शुद्धि होती है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।”इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे। रोटी बैंक, जो प्रतिदिन जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराता है, समय-समय पर इस तरह के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। संस्थान के सदस्यों का मानना है कि भक्ति और सेवा का संगम ही समाज को एक नई दिशा दे सकता है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भक्तों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं और इस आयोजन के लिए संस्थान का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, सचिव नीरज गोयल , कॉर्डिनेटर चंद्र प्रकाश अग्रवाल , सोशल मीडिया प्रभारी सारांश टालीवाल, सह सचिव तरूण राघव , सह सचिव निश्कर्ष गर्ग , स्वदेश वार्ष्णेय, अवधेश कुमार बंटी, रितिक बंसल , टेकपाल कुशवाह, दीपांशु वार्ष्णेय, मयंक ठाकुर ,विशाल सोनी, दीपक अग्रवाल, सौरभ शर्मा, आलोक अग्रवाल, कनज सारस्वत , संदीप गोयल , सुनील कुमार , आशीष अग्रवाल , अतीश अग्रवाल,मुकुंद मित्तल आदि उपस्थित रहे ।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User