रूसी धमकियों से निपटने के नाम पर भारत पर अतिरिक्त टैरिफ, अमेरिका का मसौदा नोटिस जारी
वॉशिंगटन (आरएनआई) अमेरिका ने मंगलवार को भारत को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 27 अगस्त से अतिरिक्त टैरिफ लागू किए जाएंगे। यह नोटिस अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने जारी किया है। इसमें कहा गया है कि ये टैरिफ रूस सरकार से अमेरिका को मिली धमकियों के जवाब में लगाए जा रहे हैं और भारत को इस नीति के तहत नए टैरिफ का सामना करना पड़ेगा।
नोटिस में कहा गया है कि 27 अगस्त 2025 को 12:01 बजे के बाद जो भारतीय उत्पाद अमेरिका में इस्तेमाल के लिए लाया जाएगा या गोदाम से बाहर निकाला जाएगा, उस पर यह नया टैरिफ लगेगा। नोटिस में यह भी बताया गया है कि अमेरिका ने अपनी सुरक्षा और विदेश नीति को ध्यान में रखते हुए रूस से आने वाले कुछ सामान, जैसे कच्चा तेल और पेट्रोलियम से बने उत्पादों के आयात पर पहले ही रोक लगा दी है।
इसमें आगे कहा गया है कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति को असामान्य और गंभीर खतरे से निपटने के लिए कार्यकारी आदेश 14066 के तहत रूस के कुछ उत्पादों के अमेरिका में आयात पर रोक लगाई गई है। इनमें कच्चा तेल, पेट्रोलियम और अन्य ईंधन, तेल और उनसे बने उत्पाद शामिल हैं। नोटिस में भारतीय उत्पादों की एक लंबी सूची भी दी गई है। इसमें कहा गया है कि तय समयसीमा के बाद जो भी सामान अमेरिका में उपयोग के लिए आएगा या गोदाम से निकाला जाएगा, उस पर नए टैरिफ लागू होंगे।
इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे उद्यमियों और किसानों के समर्थन में अमेरिका को एक सख्त संदेश दिया। अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, आज की दुनिया में हर कोई आर्थिक हितों की राजनीति में व्यस्त है। अहमदाबाद की इस धरती से मैं अपने छोटे उद्यमियों, दुकानदार भाइयों और बहनों, किसानों और पशुपालकों से कहना चाहता हूं और मैं यह बात गांधी की धरती से कह रहा हूं...मेरे देश के छोटे उद्यमी हों, किसान हों या पशुपालक, मैं बार-बार कहता हूं कि आपका कल्याण मेरे लिए सबसे जरूरी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



