राहुल और प्रियंका गांधी अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे?

पिछली बार अमेठी में राहुल गांधी की हार और हाल ही में सोनिया गांधी के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद से यह सवाल उठ रहा था कि अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस किसे मैदान में उतारेगी। इन अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है। 

May 1, 2024 - 19:31
 0  2.8k
राहुल और प्रियंका गांधी अमेठी-रायबरेली लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे?

नई दिल्ली (आरएनआई) राहुल गांधी अमेठी और प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।  दोनों नेताओं को उत्तर प्रदेश की इन दो अहम सीटों से चुनाव लड़वाने का पार्टी मन बना चुकी है। इस बारे में जल्द ही औपचारिक एलान हो सकता है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी ने राहुल और प्रियंका से दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने को कहा है।

2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी में स्मृति ईरानी से हार गए थे, जबकि रायबरेली से सोनिया गांधी जीती थीं, लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। वे अब राज्यसभा सदस्य हैं। राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार वे वायनाड से ही जीते थे। वायनाड में मतदान हो चुका है। अमेठी और रायबरेली में 20 मई को मतदान है। 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बुधवार को मीडिया से कहा था कि कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने पार्टी अध्यक्ष को अमेठी और रायबरेली सीटों पर उम्मीदवार घोषित करने का अधिकार दे दिया है। अगले कुछ घंटों में मल्लिकार्जुन खड़गे नाम पर फैसला लेंगे और एलान भी कर देंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.