जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कम्प्पोजिट विद्यालय में लगाया गया

Monday, February 19, 2024 - 18:50
Updated: 3 years ago
0
जी एफ कालेज राष्ट्रीय सेवा योजना की मिश्रित छात्र-छात्रा इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर कम्प्पोजिट  विद्यालय में लगाया गया

शाहजहांपुर (आरएनआई) जीएफ कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्र-छात्रा इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर कम्प्पोजिट विद्यालय में लगाया गया। विशेष शिविर के पांचवें दिन पहले सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान एवं एनएसएस के लक्ष्य गीत से किया गया।इस दौरान पुलिस यातायात से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए यातायात पुलिस उपअधीक्षक विनय कुमार पांडे, यातायात आरक्षी कार्तिक पवार पीआरडी अनुज तिवारी को आमन्त्रित किया गया।विनय कुमार पांडे  ने सड़क सुरक्षा, दर्शिका ,यातायात नियम , संकेत नियम आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।उन्होंने बताया कि अठारह वर्ष से कम उम्र के युवाओं को वाहन चलाना वर्जित है,परन्तु सोलह वर्ष की आयु में लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं।सड़क पार करते समय हमेशा सही साईड,ट्रैफिक के संकेतों का पालन,बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने एवं गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें और दूसरो को भी प्रेरित करें । पैदल चलने पर सदैव जेब्रा क्रॉसिंग का इस्तेमाल करे।अगर हम यातायात के नियमों का पालन करेंगे तो दुर्घटना से बच सकते हैं,इसलिए हम सभी को यातायात के नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए। दूसरे सत्र में सिंगिंग कॉम्पटीशन हुआ,इसमें निर्णायक मंडल में कालेज से प्रोफेसर साजिद खान और डॉ युक्ति माथुर को आमन्त्रित किया गया,जिसमें प्रथम स्थान शाजिया खान, द्वितीय स्थान मोहम्मद फरमान, एवं तृतीय स्थान जाहिद आलम ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ कौसर जमाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।स्वयंसेवियों में रूजैना, शबनम,इलमा,आयुष, अक्षरा, उजाला,अर्थव आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User