रामलला के दरबार पहुंचे अरविंद केजरीवाल, देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन-पूजन किए। दर्शन के बाद वह हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की।
अयोध्या पहुंचने पर केजरीवाल ने कहा कि रामलला के दर्शन करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि वह भगवान राम से पूरे देश के लोगों के सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करने आए हैं। उनके साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद रहे।
दौरे के दौरान आम आदमी पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उनके साथ रहे। रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद केजरीवाल का संत-महात्माओं से मुलाकात का भी कार्यक्रम निर्धारित है। उन्होंने बताया कि शाम करीब चार बजे वह अयोध्या में एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)