प्रबोधानंद गिरि महाराज ने किया शक्तिपीठ पर पूजन

Tuesday, October 17, 2023 - 16:43
0

शाहाबाद, हरदोई। शारदीय नवरात्र महोत्सव के दूसरे दिन मां कात्यायनी शक्तिपीठ शाहाबाद में अनंतश्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा स्वामी प्रबोधानंद गिरी जी महाराज "राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू रक्षा सेवा" एवं योगी श्रद्धानाथ जी महामंत्री बालाजी धाम हरिद्वार ने पहुंचकर विधिवत माता रानी का पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात वहां मौजूद भक्तगणों से रूबरू हुए और धार्मिक चर्चाएं की। इस मौके पर उन्होंने कहा धर्म के बिना दुनिया में कुछ भी नहीं है। धर्म ही श्रेष्ठ है। धर्म के आधार पर ही मानव को अपना जीवन जीना चाहिए। इस अवसर पर सुभाष रस्तोगी, किरण रस्तोगी, सोमनाथ अवस्थी, संध्या अवस्थी, अरुण श्रीवास्तव प्रभारानी श्रीवास्तव, दुर्गावती शुक्ला, दिलीप अग्निहोत्री, निलेश बाजपेई आदि भक्त उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User