आदि तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Tuesday, August 15, 2023 - 16:50
0
आदि तिवारी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा

शाहाबाद, हरदोई। आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दौलतराम राठौर के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ यात्रा में मुख्य अतिथी उच्चशिक्षा राज्य मंत्री जी के सुपुत्र आदि तिवारी जी रहे साथ मे विहिप नेता अशोक गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष भाजयुमो अभिजीत गुप्ता,जितेंद्र राठौर ,राहुल राठौर शेर सिंह राजपूत ,पंकज भारती, , मंत्री अतुल शर्मा ,सनी,आदि सैकड़ो युवा शामिल हुए यात्रा नगर के बड़ी फील्ड से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होते हुये डाकबंगले पर यात्रा का समापन हुआ यात्रा सेकड़ो बाइको पर तिरंगा ध्वज के साथ युवाओं ने भारत माता की जय हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारो के साथ सम्पन्न की ।। दौलत राम राठौर ने कहा 15 अगस्त अवसर नही इतिहास की गौरव गाथा है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा नही विरासत है। इस विरासत को सँजोये रखना ही वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। अभिजीत गुप्ता ने कहा 1947 का वह दिन है जब हमारे देश को ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से आजादी मिली थी 15 अगस्त, 1947, भारत के इतिहास में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। इसने लगभग दो शताब्दियों के ब्रिटिश शासन को समाप्त कर दिया, जिससे देश को स्वशासन और अपनी नियति निर्धारित करने का अधिकार मिल गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User