शाहाबाद: सोशल मीडिया पोस्ट पर युवक ने कुरान-ए-पाक पर की अमर्यादित टिप्पणी, मुस्लिमों में आक्रोश, पुलिस ने सूझबूझ से मामला शांत किया
शाहाबाद हरदोई। रसूले पाक और मुस्लिम धार्मिक ग्रंथ पर बहियात और अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद शहर का माहौल का गर्म हो गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मुफ्ती साहब के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने माहौल गर्म होते देखकर सूझबूझ से काम लिया और आरोपी युवक ने कोतवाली कैंपस में मुफ्ती और मुस्लिम समाज के लोगों के सामने हाथ जोड़कर लिखित रूप से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा कोई भी कुकृत्य न करने का संकल्प लिया। पिछले कुछ दिनों से शेखर तिवारी पुत्र राजू तिवारी निवासी मोहल्ला मौलागंज द्वारा एक धर्म विशेष को टारगेट करके सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट वायरल की जा रही थी। जिससे आपसी सद्भाव बिगड़ने की पूरी संभावना थी और वही हुआ। रविवार को आरोपी के पिता ने पत्रकार अंजना ओम कश्यप और खान सर के विवाद पर एक पोस्ट अपने फेसबुक अकाउंट से वायरल की। अपने पिता की पोस्ट पर ही शेखर तिवारी ने कुराने पाक और मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी कर दी। और कुराने पाक का चित्र डालकर उस पर बहुत ही निम्न और घटिया शब्दों का प्रयोग किया (जो लिखे नहीं जा सकते)। इस अमर्यादित पोस्ट के बाद मुस्लिम समाज में आक्रोश पैदा हो गया। शेखर तिवारी की पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेने के बाद अनवार-ए- मुस्तफा के मुफ्ती शहादत हुसैन तक यह बात पहुंचाई गई और बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग अनवार-ए- मुस्तफा में एकत्रित हो गए। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मुफ्ती शहादत हुसैन के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय को सोशल मीडिया स्क्रीनशॉट देकर आरोपी के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। माहौल को गर्म देखते हुए आपसी सद्भाव और भाईचारा कायम रहे, प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल शेखर तिवारी के पिता राजू तिवारी को तलब किया। कोतवाली के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सोशल मीडिया पर भी शेखर तिवारी और उसके परिवार के खिलाफ आक्रोश बढ़ने लगा। रविवार को रात में शेखर तिवारी के बड़े भाई पुष्कर तिवारी और पिता राजू तिवारी के समक्ष वीडियो कॉल करके शेखर तिवारी से माफी मंगवाई गई हालांकि नफासत पसंद मुफ्ती शहादत हुसैन ने उसे माफ कर दिया परंतु मुस्लिम भाइयों की नाराजगी के आगे उनकी एक नहीं चली। सोमवार को दोपहर में शेखर तिवारी को कोतवाली लाया गया और मुस्लिम समाज के मौजूद लोगों के सामने शेखर तिवारी ने हाथ जोड़कर लिखित माफी नामा पढ़कर माफी मांगी। उसके पिता राजू तिवारी ने भी लिखित माफी मांगी और भविष्य में धर्म विशेष के प्रति टिप्पणी न करने की कसम भी खाई उसके बाद मुसलमानों का आक्रोश थमा। माफी मांगने का वीडियो वायरल मुस्लिम पैगंबर और किताब पर अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने वाले शेखर तिवारी ने जब माफी मांगी तो कोतवाली के अंदर मुस्लिम भाइयों द्वारा उसका वीडियो बनाया गया। सुलह समझौता होने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। माफी मांगने का यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। मुस्लिम समाज से बहिष्कार की अपील मुस्लिम समाज के तमाम धर्म गुरुओं और जिम्मेदार लोगों ने मुस्लिम समाज से अपील की है कि उक्त आरोपी के जनरल स्टोर से कोई भी मुसलमान खरीदारी न करें । धर्म के प्रति ऐसी सोच रखने वाले का बहिष्कार करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

