राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम होने की मिली सूचना

सूचना के बाद तुरंत एक टीम ने एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। 

Tuesday, August 29, 2023 - 10:00
0
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम होने की मिली सूचना
हैदराबाद एयरपोर्ट

हैदराबाद। (आरएनआई) के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को बम होने की सूचना मिली। हालांकि जांच के बाद यह सूचना फर्जी निकली और एयरपोर्ट पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पुलिस ने बताया कि हमें कल एयरपोर्ट में बम होने की सूचना वाला एक ईमेल मिला था। इसके बाद तुरंत एक टीम ने एयरपोर्ट पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेल करने वाला का पता लगाने में जुटी है। 
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की सूचना मिलने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले साल 2019 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां एक व्यक्ति ने राजीवा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में दो विमानों में बम रखे होने की झूठी सूचना दी थी। खासकर उस वक्त गृह मंत्री अमित शाह भी हैदराबाद पहुंचने वाले थे। जिसके चलते सुरक्षाकर्मी तुरंत अलर्ट हो गए और विमानों की तलाशी ली गई। हालांकि जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बाद में सूचना देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रेम में निराश था और शराब के नशे में उसने झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User