राजस्थान: बाड़ी में फायरिंग, फतेहपुर में भिड़े दो गुट; भरतपुर में बूथ कैप्चरिंग के बाद पोलिंग पार्टी भागी
राजस्थान में एक तरफ मतदान हो रहा है तो दूसरी तरफ विवाद की खबरें भी सामने आ रही हैं। बाड़ी में फायरिंग में हो गई, वहीं फतेहपुर शेखावाटी में दो गुट आपस में भिड़ गए। अब भरतपुर में बूथ केपचरिंग कैप्चरिंग का प्रयास किया गया है।
जयपुर (आरएनआई) राजस्थान के धौलपुर के बाड़ी विधानसभा क्षेत्र के रजई और अब्दुलपुर गांव में फर्जी मतदान को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई। रजई गांव में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी, जिससे मतदान केंद्र पर हड़कंप मच गया। वहीं, अब्दुलपुर गांव में फर्जी मतदान को लेकर बीएसपी प्रत्याशी जसवंत सिंह गुर्जर और भाजपा प्रत्याशी गिर्राज सिंह मलिंगा के समर्थक आपस में भिड़ गए। हालांकि अभी तक किसी भी पक्ष के किसी भी व्यक्ति की हताहत होने की खबर नहीं मिली है। घटना की सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मामले को शांत कराकर मतदान सुचारु तरीके से कराया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

