राजकोट में विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा शुरू, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

Jun 16, 2025 - 18:24
 0  351
राजकोट में विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा शुरू, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली/अहमदाबाद (आरएनआई) गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था। इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

राजकोट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विमान हादसे के चार दिन बाद अब तक डीएनए का मिलान करके 99 पीड़ितों की पहचान कर ली गई है और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 64 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। सिविल अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने बताया कि अब तक 99 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है और 64 शवों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है। ये मृतक गुजरात और राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से थे।

पूर्व सीएम विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर राजकोट पहुंच गया है। उनका अंतिम संस्कार पांच बजे होगा।

साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने कहा, 'प्रधानमंत्री जी, साइप्रस के लोग हाल ही में हुई  एअर इंडिया विमान हादसे की घटना के संबंध में आपके साथ हैं। हम दुख की इस घड़ी में आपके साथ हैं।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का पार्थिव शरीर सोमवार को सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने उनके परिजनों को सौंप दिया। रूपाणी का शव इतना जल गया था कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी, इसलिए रविवार को उनके शव की पहचान उनके रिश्तेदारों के डीएनए नमूनों से मिलान के बाद की गई। सोमवार को जब शव को शहर के सिविल अस्पताल में सौंपा गया, तो उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मंत्री भी मौजूद थे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.