राजकीय महिला महाविद्यालय में रेंजर्स प्रशिक्षण का हुआ उद्घाटन

Sunday, February 11, 2024 - 14:47
Updated: 3 years ago
0
राजकीय महिला महाविद्यालय में रेंजर्स प्रशिक्षण का हुआ उद्घाटन

जौनपुर। शाहगंज राजकीय महिला महाविद्यालय में रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन आज दिनांक 11.02.2024 को महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रमेश चंद्र द्वारा किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में प्रो.रमेश चंद्र ने आपद काल के लिए युवाओं को तैयार करने में रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि  रेंजर्स प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम युवाओं को शारीरिक तथा मानसिक रूप से हर विपदा के लिए तैयार करते हैं तथा उनमें सेवा की भावना का विकास करते हैं । कार्यक्रम अधिकारी ने इस प्रशिक्षण शिविर के लिए छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय की प्रभारी डॉ. पूजा गुप्ता ने स्काउट गाइड आंदोलन के इतिहास पर चर्चा करते हुए युवाओं के सर्वांगीण विकास में रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। शिविर के प्रथम दिन स्काउट प्रशिक्षकों ने  ध्वज शिष्टाचार ,कलर पार्टी, प्रार्थना झंडा गीत, गाइड के नियम, गाइड प्रतिज्ञा तथा विभिन्न प्रकार की तालियों का प्रशिक्षण दिया तथा कैंप फायर का अभ्यास कराया। इस अवसर पर प्रो.रवि प्रकाश अर्चना गोस्वामी , संतोष कुमार सुरेश कुमार, बबलू सिंह तथा अनुराग यादव उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Upendra Kumar Singh

Jaunpur Uttar Pradesh

Comments (0)

User