रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर कांग्रेस की नाराजगी, सांसद शशि थरूर ने बयान को बताया 'तुच्छ'

भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी पर कांग्रेस खेमे में बड़ी नाराजगी देखने को मिल रही है। इसी बीच सांसद शशि थरूर ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बिधूड़ी के बयान को तुच्छ करार देते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।

Jan 6, 2025 - 08:00
 0  459
रमेश बिधूड़ी की टिप्पणी पर कांग्रेस की नाराजगी, सांसद शशि थरूर ने बयान को बताया 'तुच्छ'

नई दिल्ली (आरएनआई) कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पर भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी की विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। थरूर ने रविवार को बिधूड़ी के बयान को तुच्छ बताते हुए कहा कि राजनीतिक दलों को इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने बिधूड़ी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें आपस में सम्मान से पेश आना चाहिए, चाहे हम किसी से सहमत हों या नहीं। उन्होंने कहा कि राजनीति में एक-दूसरे का अनादर नहीं होना चाहिए। हम भाजपा के लोगों के बारे में ऐसी बातें नहीं कहते, तो उन्हें भी हमारे बारे में ऐसा नहीं कहना चाहिए।

रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी के बारे में विवादित टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे। बिधूड़ी के इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने नाराजगी जताई।

सुप्रिया श्रीनेत ने भी जताई नाराजगीभाजपा नेता के इस बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी नाराजगी जताई। उन्होंने बिधूड़ी की टिप्पणी को शर्मनाक करार देते हुए भाजपा पर महिला विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बयान महिलाओं के प्रति घृणा को दर्शाता है।

बिधूड़ी ने अपनी टिप्पणी पर खेद जताया और कहा कि उन्होंने यह बयान राजद नेता लालू यादव की टिप्पणियों के संदर्भ में दिया था। उन्होंने यह भी कहा कि जब लालू यादव ने इसी तरह की बातें की थीं, तब कांग्रेस चुप रही थी। बिधूड़ी ने कहा कि अगर किसी को मेरी टिप्पणी से ठेस पहुंची है, तो मैं माफी मांगता हूं और अपने शब्द वापस लेता हूं।

दिल्ली में विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होने की संभावना है। पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने 2020 में 70 में से 62 सीटें जीती थीं। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.