योगी आदित्यनाथ जी के भ्रमण कार्यक्रम से पूर्व स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित

Sunday, August 27, 2023 - 19:59
Updated: 3 years ago
0
योगी आदित्यनाथ जी के भ्रमण कार्यक्रम से पूर्व स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित
योगी आदित्यनाथ

शाहजहांपुर। (आरएनआई) आयुक्त, बरेली मंडल बरेली, श्रीमती सौम्या अग्रवाल व आईजी बरेली डॉ राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के भ्रमण कार्यक्रम से पूर्व स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। श्री शिव मंगल सिंह डिग्री कॉलेज, मिर्जापुर, शाहजहांपुर में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा  बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण एवं  राहत सामग्री का वितरण किया जाएगा। 
कमिश्नर बरेली मंडल बरेली, श्रीमती सौम्या अग्रवाल एवं आईजी बरेली डॉ राकेश सिंह ने जिलाधिकारी श्री उमेश प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के साथ मुख्यमंत्री जी के आगमन हेतु प्रतावित कार्यक्रम स्थल शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज, मिर्जापुर, का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने बनाए जा रहे हेलीपैड के चिन्हित स्थान को देखा तथा समस्त किए गए सुरक्षा के प्रबंध की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां पूर्ण करने हेतु निर्देश दिए। साथ ही आइजी श्री राकेश सिंह  ने भी सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया।  कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने कार्यक्रम की त्यारियों के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता की तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कड़े इंतजाम करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री एसबी सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री संजय कुमार पांडे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉक्टर सुरेश कुमार, एसपी ग्रामीण श्री संजीव वाजपई, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री घनश्याम सागर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री डीपीएस राठौर, बीजेपी जिला अध्यक्ष श्री केसी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजुद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User