यूपी: मथुरा में गड्ढे में फंसी स्कूल बस, बच्चों से भरी थी बस, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

मथुरा के राया-बलदेव मार्ग पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा टल गया। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही बस गड्ढे में फंसकर पलटने से बच गई। इस दौरान बच्चों में चीख पुकार मच गई। बच्चों को सुरक्षित बस से उतारा गया।

Tuesday, July 15, 2025 - 14:47
0
यूपी: मथुरा में गड्ढे में फंसी स्कूल बस, बच्चों से भरी थी बस, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

मथुरा (आरएनआई) मथुरा के राया -बलदेव मार्ग से धर्मपुरा को जाने वाले मार्ग पर स्कूल बस गड्ढे में फंसकर पलटने से बची गई। इस सड़क का निर्माण 10 दिन पहले ही कराया गया है। 

मंगलवार को सुबह राया- बलदेव मार्ग पर गांव धर्मपुरा मार्ग पर  दो सप्ताह पूर्व सड़क निर्माण कार्य कराया था। सड़क निर्माण कार्य कराने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने सड़क किनारे हो रहे गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने लोकनिर्माण विभाग से  की थी।  बताया गया है कि बरसात में कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इस बात पर कोई ध्यान नहीं दिया।

बीते दिनों से बरसात होने के कारण सड़क किनारे झाड़ी घास उगने के दौरान मंगलवार की सुबह स्कूल लेने जा रही एसबीएस स्कूल कारब की बस गड्ढे में घुस गई। ये बस पलटने से बच गई। उस समय बस में एक दर्जन छात्र सवार थे। बस गड्ढे में पलटती देख खेतो में काम कर रहे ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। उनकी सूझबूझ से बस में सवार छात्रों को उतारा और बुलडोजर बुलाकर बस को गड्ढे से निकलवाया गया। ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों से सड़क किनारे हो रहे गड्डों को सही करवाने की मांग की है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User