युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की गई जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता

Sunday, December 31, 2023 - 18:42
Updated: 3 years ago
0
युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित की गई जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता

शाहजांहपुर (आरएनआई) युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग शाहजहांपुर के तत्वावधान में जनपद स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पूरे हर्षोल्लास व उत्साहपूर्वक वातावरण में हथौड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में आयोजित किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आये प्रतिभागियों व टीमों ने विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक पुवायां विधानसभा श्री चेतराम जी सहित जिला युवा कल्याण अधिकारी एन के सिंह, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र मयंक भदौरिया, जिला क्रीड़ाधिकारी एस पी बमनिया, कार्यक्रम प्रभारी व्यायाम प्रशिक्षक सत्येंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मोहित कुमार, शुभम, अनिल, नैंसी, अर्चना, अनुराग , राहुल उपाध्याय, पी आर डी जवान, वेदप्रकाश, युवक/महिला मंगल दल सदस्यों सहित भारी संख्या में प्रतिभागी खिलाड़ी व दर्शक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए माननीय विधायक द्वारा खेल आयोजन की प्रशंसा करते हुए आये हुए समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और सभी से बेहतर मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य लाभ हेतु नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित भी किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी एन के सिंह के नेतृत्व में विभाग द्वारा सुव्यवस्थित रूप से समस्त खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं कराई गईं व विजेताओं व उपविजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र व ट्राफी से पुरुस्कृत भी किया गया। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने समस्त युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए भारत सरकार द्वारा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित "मेरा युवा भारत पोर्टल" पर अधिक से अधिक संख्या में 15-29 वर्ष के युवाओं से पंजीकरण हेतु आग्रह किया। कबड्डी सबजूनियर बालिका वर्ग में खुदागंज की टीम विजेता रही, वहीं कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में तिलहर की टीम विजेता रही,कबड्डी जूनियर बालक में कांट टीम विजेता रही, वालीबॉल जूनियर वर्ग बालक में भावलखेड़ा टीम विजेता रही, वालीबॉल सीनियर वर्ग बालक में सिंधौली टीम विजेता रही, 1500 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग बालक में प्रथम आयुष दीक्षित, द्वितीय विकास मजूमदार, तृतीय विशाल राठौर, 100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग बालक में प्रथम सोहेल कादिर, द्वितीय मो आमिर मंसूरी, तृतीय सनी रहे, वेटलिफ्टिंग में रोली वर्मा, निकिता वर्मा, खुशबू ने सफलता प्राप्त की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न पी टी आई सहित अजयपाल वर्मा, बृजेश कुमार सहित अन्य प्रशिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User