यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ती बस का टूट गया फर्श, आठ साल का बच्चा गिरा; मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर बलदेव थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 140 पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक बस का टायर फट गया, जिसकी वजह से बस का फर्श टूटा और उसमें से आठ साल का बच्चा नीचे गिर गया। बालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Apr 20, 2024 - 13:15
 0  1.9k
यमुना एक्सप्रेस-वे पर दौड़ती बस का टूट गया फर्श, आठ साल का बच्चा गिरा; मौत

मथुरा (आरएनआई) मथुरा जिले के बलदेव थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से बिहार जा रही बस का माइल स्टोन 140 के पास टायर फट गया। टायर फटने की धमक से उसके ठीक ऊपर बस के फर्श की चादर उखड़ गई। यहां सो रहा आठ साल का एक बालक चलती बस से हाईवे पर जा गिरा। बालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

बालक की पहचान आठ वर्षीय अरमान निवासी बिहार के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर बलदेव थाना संजय त्यागी ने बताया कि बालक अपने नाबालिग भाई-बहन के साथ दिल्ली से बिहार जा रहा था। उसके माता-पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिवार वाले भी मथुरा आ रहे हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.