सुलतानपुर: मोस्ट ने दबंग कोटेदार व उसके पति के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की

कोटेदार के पति ने राधेश्याम निषाद को गोली मारने व राशन कार्ड से नाम कटवाने की दी थी धमकी, मोस्ट डायरेक्टर श्यामलाल निषाद ने भी डीएसओ से मिलकर स्थिति को गंभीरता से अवगत कराया। मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में मोतिगरपुर के मोस्ट ब्लॉक प्रमुख राम तीरथ यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

Tuesday, July 23, 2024 - 18:00
0
सुलतानपुर: मोस्ट ने दबंग कोटेदार व उसके पति के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की

सुलतानपुर (आरएनआई) ज्ञापन में लिखा है कि पीड़ित राधेश्याम निषाद, ग्राम-ढेमा, विकास खण्ड-मोतिगरपुर, जिला-सुलतानपुर के अनुसार ग्राम सभा-ढेमा के दबंग कोटेदार सुनीता उपाध्याय के पति सूरज उपाध्याय (मोनू उपाध्याय) के द्वारा सभी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 3 किलोग्राम राशन ही दिया जाता है, जो भी कार्डधारक इसका विरोध करता है तो उसे गोली मारने तथा राशन कार्ड से नाम कटवा दिए जाने की धमकी देते हैं (जिसका वीडियो आपके व्हाट्सएप पर भेज दिया गया है), जिसकी शिकायत उक्त ग्राम पंचायत के पीड़ितों ने कई बार किया किंतु जाँच करके कार्यवाही करने की बात कहकर मामले को दबा दिया जाता है।

पीड़ितों का यह भी आरोप है कि बीते 25 जून को जिला पूर्ति विभाग से आए लोगों के समक्ष 135 ग्रामीणों ने घटतौली का लिखित बयान दिया और धमकी वाला वीडियो दिखाया परंतु ऊंची पहुंच होने के कारण दबंग कोटेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई।

ज्ञापन में मांग की गई है कि 20 कार्य दिवस के अंदर उक्त कोटे को बर्खास्त कर कोटे का चयन पुनः कराया जाय और कोटेदार व उसके पति के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाय। अन्यथा मोस्ट के लोग विधि का शासन कायम करने के लिए व पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

उधर मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद "गुरुजी" ने ढेमा गांव के पीड़ितों के साथ जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर स्थिति को गंभीरता से अवगत कराया और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया।

ज्ञापन देने वालों में मोस्ट प्रदेश प्रमुख ज़ीशान अहमद, प्रदेश सह संयोजक फौजी संतोष सोनकर, जिला संयोजक राकेश निषाद, एडवोकेट गोविंद कोरी, सुदीप निषाद, राकेश यादव, प्रमोद निषाद, श्याम सुंदर निषाद, सुखीराम निषाद, सभापति निषाद, सोनू निषाद सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User