मोदी के दो भारत में न्याय भी धन पर निर्भर : राहुल गांधी

पुणे में पोर्श कार से कुचलकर दो इंजीनियरों की मौत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, नरेंद्र मोदी दो भारत बना रहे हैं, जहां न्याय भी धन पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि बस-ट्रक ड्राइवर द्वारा गलती से टक्कर मारने पर उन्हें 10 साल की जेल होती है और दो लोगों को कार से कुचलकर मारने वाले नशे में धुत अमीर लड़के को निबंध लिखवाकर छोड़ दिया जाता है।

May 22, 2024 - 01:00
 0  837
मोदी के दो भारत में न्याय भी धन पर निर्भर : राहुल गांधी

नई दिल्ली (आरएनआई) पुणे में पोर्श कार से दो इंजीनियरों को कुचलकर मारने के बाद अमीर किशोर को जमानत मिलने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर अमीर-गरीब का भारत बनाने का आरोप लगाया। जहां पर न्याय भी धन पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि अमीर-गरीब दोनों को न्याय मिलना चाहिए। न्याय सबके लिए समान होना चाहिए। इसलिए हम अन्याय के खिलाफ लड़ रहे हैं। 

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, नरेंद्र मोदी दो भारत बना रहे हैं, जहां न्याय भी धन पर निर्भर है। वहीं, उन्होंने एक वीडियो बयान भी साझा किया, जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोई बस ड्राइवर, ट्रक ड्राइवर, ओला या उबर ड्राइवर गलती से किसी को टक्कर मार देता है और उसकी मौत हो जाती है तो उन्हें 10 साल की जेल होती है। वहीं, अगर अमीर परिवार का 16-17 वर्षीय लड़का नशे में धुत होकर पोर्श कार से कुचलकर दो लोगों की हत्या कर देता है और उसे निबंध लिखवाकर छोड़ दिया जाता है।  

राहुल गांधी ने पूछा कि आप बस-ट्रक ड्राइवर और उबर या ऑटो चालक को निबंध लिखवाकर क्यों नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि न्याय सभी के लिए समान होना चाहिए। वहीं, पुणे पुलिस प्रमुख ने कहा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।  

पुणे शहर के कल्याणी नगर इलाके में रविवार तड़के एक पोर्श कार ने मोटरसाइकिल सवार दो आईटी इंजीनियरों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। कार को रियल एस्टेट डेवलपर का 17 वर्षीय बेटा नशे में धुत होकर चला रहा था। दोनों मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश निवासी 24 वर्षीय अनीश अवधिया और अश्विनी कोस्टा के रूप में हुई। अश्विनी जबलपुर और अनीश उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के रहने वाले थे।  

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़के के पिता को हिरासत में लिया है।किशोर को शराब परोसने के आरोप में दो होटलों के तीन अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।  


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.