मेला श्री दाऊजी महाराज में संगीत सम्मेलन में सोमवार की रात जुटेंगे सितारेः फिल्म अभिनेत्री महक चहल की अदाओं का चलेगा जादू तो कुलदीप कौशिक, दिव्यांका सिरोही, वीनू गौड़ जैसे नामचीन कलाकार मचाएंगे धूम

Friday, October 6, 2023 - 20:11
Updated: 3 years ago
0

हाथरस-6 अक्टूबर । ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक 112 वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव मेला में समापन समारोह की रात्रि सोमवार को होने वाले संगीत सम्मेलन को लेकर आयोजकों ने पूरी तैयारी कर ली है और विशाल संगीत सम्मेलन म्यूजिकल नाइट इस बार धमाकेदार ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक होने जा रही है और इस बार संगीत सम्मेलन में बॉलीवुड एवं हरियाणवी फिल्म इंडस्ट्रीज का मिक्स तड़का देखने को मिलेगा।
आज शहर के अलीगढ़ रोड स्थित रॉयल रिच रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों व संगीत सम्मेलन संयोजक सौरभ शर्मा पूर्व भाजपा विस्तारक ने आयोजन समिति की भी घोषणा की । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में सीमेक्स इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अरुण सिंह, कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक व सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू, कार्यक्रम संरक्षक आयुष शर्मा, कार्यक्रम सह संयोजक अवधेश दीक्षित व वकील वाष्र्णेय तथा स्वागताध्यक्ष रजत चैधरी को बनाया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के नाते भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल रहेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय सभी जनप्रतिनिधि, भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख आदि सभी भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक व भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य के अलावा लॉफ्टर का भी संगम होगा। विशाल संगीत सम्मेलन म्यूजिकल नाइट में बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री एवं नागिन फेम महक चहल, ठंडो कोकोकोला लायो एवं पिस्टल ते महंगा तेरा लहंगा ला दुंगा फेम कुलदीप कौशिक (ांल क्), बंदूक उठा गोली चला फेम दिव्यांका सिरोही, छोरी जेल करावेगी सिंगर वीनू गौड़ के अलावा रॉक ऑन डांस ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी।    
विशाल संगीत सम्मेलन संयोजक सौरभ शर्मा ने जनपद की जनता से कहा है कि संगीत सम्मेलन रात्रि नौ बजे से शुरू होगा। यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जनपद के सभी लोगों को यह कार्यक्रम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगीत सम्मेलन के किसी भी प्रकार के पास की व्यवस्था नहीं की गई है। अतिथि दीर्घा को छोड़कर सभी लोग मेला पंडाल में बनी कुर्सियों पर बैठकर अपना स्थान ग्रहण करें और कार्यक्रम का आनंद लें।  
पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के अलावा अभिषेक शर्मा, विकास शर्मा, अंकित गौड़, गौरव रावत, अर्पित वर्मा, रजत दीक्षित, प्रतीक शर्मा, निशांत उपाध्याय, जयप्रकाश आदि मौजूद थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User