मेला श्री दाऊजी महाराज के कुश्ती दंगल में जमकर हंगामा:कुश्तियां करा दी, लेकिन पहलवानों को नहीं दिया इनाम, जमकर हुआ बखेड़ा !

Tuesday, September 26, 2023 - 16:58
Updated: 3 years ago
0

मेला श्री दाऊजी महाराज के कुश्ती दंगल में जमकर हंगामा:कुश्तियां करा दी, लेकिन पहलवानों को नहीं दिया इनाम, जमकर हुआ बखेड़ा !

हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज के दंगल के आखिरी दिन सोमवार की मध्य रात्रि में जमकर हंगामा हुआ। ऐसे में इस दंगल का समापन ही नहीं हो सका। दंगल में आए पहलवानों ने इस बात को लेकर हंगामा शुरू कर दिया कि उन्हें दंगल में बुला तो लिया गया है और कुश्ती भी करा दी गई है लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें इनाम राशि नहीं दी गई। जब कुश्ती नहीं हुई तो भीड़ ने भी हंगामा शुरू कर दिया।
दंगल में आए ढोल नगाड़े वालों तक के पैसे नहीं दिए गए। दंगल कमेटी के मुख्य कर्ताधर्ता वहां से गायब हो गए। मेले में सबसे बड़ा आयोजन विराट कुश्ती दंगल होता है। इसमें पांच-पांच लाख रुपए तक की कुश्ती कराई जाती हैं। कल इस कुश्ती दंगल का आखिरी दिन था। काफी पहलवान अपने दांव पेंच दिखाने के लिए करने के लिए वहां आए थे।
इस दौरान पहलवान की संख्या ज्यादा हो गई जबकि समय बीतता जा रहा था। एक में कुछ पहलवानों ने यह मांग शुरू कर दी कि उन्हें काफी दूर-दूर से बुलाया गया है। इसलिए उनकी कुश्ती कराई जाए। इस दौरान वहां बखेड़ा खड़ा हो गया। कुछ पहलवानों ने हंगामा शुरू कर दिया। तो तो बीच में ही कुश्ती रोक दी गई।
इधर दंगल के संयोजक व कुछ अन्य जिम्मेदार लोग वहां से गायब हो गए। इसलिए जिन पहलवानों की कुश्ती हुई थी। उन्हें इनाम नहीं मिला। उन्होंने भी वहां शोर मचाना शुरू कर दिया और दंगल कमेटी के ही कुछ लोगों से उनकी तीखी नोक झोंक हो गई। पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति को संभाला। पहलवानों को आश्वासन दिया कि उन्हें उनका इनाम दिलाया जाएगा।

पहलवानों को कुछ लोगों ने उकसाया
यह मेला पिछले 112 साल से हो रहा है। ऐसी स्थिति पहली बार बनी कि दंगल का विधिवत समापन नहीं हो सका। हर बार पूजा अर्चना के उपरांत दंगल का समापन होता है। इस मामले में कुश्ती दंगल संयोजक मुनेशपाल सिंह का कहना है कि कुछ लोगों ने पहलवानों को उकसाया और वहां जानबूझकर हंगामा कराया। उन्होंने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखकर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User