मेल पर मिली धमकी: 5.50 लाख डॉलर नहीं मिले तो उड़ा देंगे आधा दर्जन से अधिक होटल, पुलिस और साइबर टीम अलर्ट

पुलिस को मेल भेजकर आरोपी ने धमकी दी है। लिखा कि 5.50 लाख डॉलर नहीं मिले तो आधा दर्जन से अधिक होटल बम से उड़ा देंगे। पुलिस और साइबर क्राइम अलर्ट हो गई है। 

Oct 27, 2024 - 14:17
 0  675
मेल पर मिली धमकी: 5.50 लाख डॉलर नहीं मिले तो उड़ा देंगे आधा दर्जन से अधिक होटल, पुलिस और साइबर टीम अलर्ट

लखनऊ (आरएनआई) राजधानी लखनऊ में रविवार को पुलिस को होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इस पर पुलिस टीम ने अलग-अलग होटलों पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी कड़ी में पुलिस महाराणा प्रताप मार्ग स्थित होटल फॉर्च्यून में भी जांच करने पहुचीं। पुलिस टीम ने होटल में पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से जानकारी ली। इसके बाद बम स्क्वायड भी पहुंचकर जांच करेगी।

आरोपी ने यह धमकी पुलिस को मेल भेजकर दी है। इसके बाद पुलिस ऐर साइबर क्राइम की टीम अलर्ट हो गई। पुलिस ने सभी होटल संचालकों को सूचना दी है। जिन होटलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई उनमें  Hotel Marriott, Saraca hotel, Piccadily hotel, Comfort hotel vista, Fortune hotel, Lemontree hotel, Clark awadh hotel, Hotel casa, Dayal gateway hotel शामिल हैं।

Follow        RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.