मेरा प्रयास है बमौरी की फसलें पंजाब हरियाणा की तरह हों-पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

बरौदिया में भागवत कथा के समापन में हुए शामिल

Wednesday, September 6, 2023 - 20:03
Updated: 3 years ago
0
मेरा प्रयास है बमौरी की फसलें पंजाब हरियाणा की तरह हों-पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया

गुना। (आरएनआई) मेरा सदैव प्रयास रहा है कि पूरे बमौरी विधानसभा में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था हो और यहाँ की फसलें पंजाब और हरियाणा की तरह लहलहायें।

इसी उद्देश्य के लिए बमौरी विधानसभा के लिए बरसों से यहाँ के किसानों की पनहेटी,ग्वालटोरिया और छतरपुरा तालाबों की माँग को पूरा करने मैंने दिन रात प्रयास किया है और इसमें हमें सफलता भी मिली है।

पनहेटी तालाब और ग्वालटोरिया मंज़ूर हो चुके हैं और छतरपुरा तालाब भी मंज़ूरी की ओर है।

इन  बहुप्रतिक्षित सिचाईं परियोजनाओं के प्रारंभ होने पर किसानों को खेती के लिए पर्याप्त सिंचाई की व्यवस्था हो जाएगी।ये बात बुधवार को प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बमौरी विधानसभा भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने ग्राम बरोदिया, दोहरदा,ट्यूटियाखेड़ा,कालीभौनट आदि पहुँचकर जनसंपर्क किया एवं लोगों की समस्याएँ सुनकर उनका निराकरण किया।

वे ग्राम बरोदिया में आयोजित हुई श्रीमद् भागवत गीता पाठ के समापन कार्यक्रम में शामिल भी हुए।

इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष गायत्री भील,रामनाथ पराँठ,कलसिंह पटेलिया,मुरारी धाकड़ ढीमरपुरा,अमर सिंह दोहरदा आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User