मेक्सिको में दिखाए एलियन शवों को वैज्ञानिकों ने नकारा

मेक्सिको के रयान ग्रेव्स का सामना यूएफओ से हुआ था। उन्होंने मेक्सिको की कांग्रेस को लिखा है कि जैमी मॉसन की कहानी झूठी है। मैं इस आदमी के स्टंट से बेहद दुखी हूं। ग्रेव्स अमेरिकी वायु नौसेना में रह चुके हैं।

Friday, September 15, 2023 - 06:00
0
मेक्सिको में दिखाए एलियन शवों को वैज्ञानिकों ने नकारा
Mexico scientists Unveils Two Alien Corpses

मेक्सिको। (आरएनआई) मेक्सिको की संसद (कांग्रेस) में एलियंस के शव दिखाने के बाद दुनियाभर में परग्रही जीवों के अस्तित्व पर बहस छिड़ गई है। वैज्ञानिकों ने मैक्सिकन कांग्रेस में दिखाए गए एलियन के कथित शव को धोखाधड़ी बताया है। खुद को यूएफओ विशेषज्ञ बताने वाले पत्रकार जैमी मॉसन के उस दावे को भी नेशनल ऑटोनॉमस यूनिवर्सिटी ने झूठा बताया कि एलियन की कार्बन डेटिंग कराई गई है। यूनिवर्सिटी के जूलियट फिएरो ने जैमी का दावा झूठा बताया।  

मेक्सिको के अभियोजक के ऑफिस की एक रिपोर्ट में पाया गया कि शव सही मायनों में किसी नई बनाई गई डॉल (गुड़िया) के थे। इन डॉल्स की त्वचा को असली दिखने जैसा बनाया गया था और इसे कागज और सिंथेटिक गोंद के मिश्रण से ढक दिया गया था।

मेक्सिको के रयान ग्रेव्स का सामना यूएफओ से हुआ था। उन्होंने मेक्सिको की कांग्रेस को लिखा है कि जैमी मॉसन की कहानी झूठी है। मैं इस आदमी के स्टंट से बेहद दुखी हूं। ग्रेव्स अमेरिकी वायु नौसेना में रह चुके हैं।

मंगलवार को मेक्सिको की संसद में दो एलियंस के शव का प्रदर्शन किया गया। दावा किया गया है कि यह दोनों एलियंस के शव 1000 साल से अधिक पुराने हैं। अब इस दावे ने एलियंस की मौजूदगी को लेकर दुनिया में नई बहस छेड़ दी है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि एलियंस की इन लाश को पेरू के कुस्को से बरामद किया गया है। मेक्सिको की संसद में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिकों ने दो कथित एलियंस के शव को दुनिया के सामने पेश किया। 

मेक्सिको की संसद में दो गैर-मानव प्राणियों के अवशेष पेश किए गए, जिन्हें आसान भाषा में एलियंस का शव भी कहा जा सकता है। वैज्ञानिकों ने दावा किया कि इन दोनों शवों को पेरू के कुस्को से 2017 में बरामद किया गया था। यह दोनों शव करीब 700 साल और 1800 साल पुराने हैं। इन दोनों एलियन के हाथों में तीन उंगलियां थीं और लंबे सिर थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User