मुरादाबाद में योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी: "अगले साल पंचायत चुनाव... एक भी वोट गलत नहीं बनना चाहिए, एसआईआर में लापरवाही बर्दाश्त नहीं"
मुरादाबाद (आरएनआई) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सर्किट हाउस में मंडल के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर (स्पेशल इलेक्टोरल रोल) की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
सीएम ने निर्देश दिए कि फर्जी वोटरों के नाम हटाए जाएं और पात्र मतदाताओं को सही तरीके से जोड़ा जाए। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में शामिल न होने देने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पार्टी के बीएलओ-1 और बीएलओ-2 का सहयोग करते हुए जनप्रतिनिधि टोलियां बनाकर घर-घर जनसंपर्क करें और 2003 की मतदाता सूची के अनुसार मृत और अवैध वोटरों को हटाने का अभियान चलाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल पंचायत चुनाव और इसके तुरंत बाद विधानसभा चुनाव होंगे, इसलिए संगठन की तैयारियां पहले से मजबूत रहनी चाहिए। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी जनप्रतिनिधियों को रखनी होगी।
रेड कारपेट बिछा पर सीएम नहीं गए
नगर निगम द्वारा निर्माणाधीन वार मेमोरियल दिखाने की पूरी तैयारी की गई थी। रेड कारपेट भी बिछाए गए थे, लेकिन कार्यक्रम में बदलाव के चलते मुख्यमंत्री वहां नहीं पहुंचे। अधिकारियों की तैयारियां अधूरी ही रह गईं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



