मुजफ्फरनगर में तैनात दरोगा नीरज की मौत...वर्ष 2015 में पहनी थी वर्दी, दर्दनाक हादसे में चली गई जान

मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ के पास सड़क हादसे में गाड़ी पेड़ से टकराने पर उपनिरीक्षक नीरज कुमार की मौत हो गई। दरोगा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Monday, March 17, 2025 - 14:20
0
मुजफ्फरनगर में तैनात दरोगा नीरज की मौत...वर्ष 2015 में पहनी थी वर्दी, दर्दनाक हादसे में चली गई जान

फिरोजाबाद (आरएनआई) उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर की कचहरी चौकी पर तैनात शिकोहाबाद निवासी उप निरीक्षक नीरज की मौत की खबर पाकर परिवार में करुणक्रंदन शुरु हो गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी पाकर सभी परिवारीजन घर पर सिर्फ मृतक के बेटे को छोड़कर मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए।

मूलरूप सेथाना खैरगढ़ क्षेत्र के फतेहपुर नारायण सिंह निवासी हरिप्रसाद पिछले काफी दिनों से शिकोहाबाद में रहने लगे हैं। थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेशन रोड मेलावाला बाग के समीप रहने वाले हरिप्रसाद के सबसे बड़े बेटे नीरज कुमार वर्ष 2015 में पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हुए।

नीरज की पत्नी मिथलेश हाथवंत ब्लाॅक में प्राइमरी विद्यालय में अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। उसका बेटा प्रियांशु डीपीएस में कक्षा 10 में एवं बेटी मनी कक्षा 6 में डीपीएस में पढ़ाई कर रही है। जैसे ही रविवार को हुए हादसे की जानकारी हुई, परिजनों के होश उड़ गए। परिवार में मातम छा गया। परिजन तत्काल ही घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

आसपड़ोस के लोगों ने बताया कि नीरज कुमार होली के त्योहार के चलते अवकाश पर घर आए थे। वह रविवार सुबह 10 बजे करीब ही घर से ड्यूटी वापस गए थे। तभी यह हादसा हुआ। मृतक नीरज का छोटा भाई यशपाल सिंह गांधीनगर गुजरात में सेना में तैनात हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User