मुजफ्फरनगर की घटना को लेकर मूल्यांकन केंद्र कादीपुर में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार

Tuesday, March 19, 2024 - 19:02
Updated: 2 years ago
0
मुजफ्फरनगर की घटना को लेकर मूल्यांकन केंद्र कादीपुर में शिक्षकों ने मूल्यांकन कार्य का किया बहिष्कार

सुलतानपुर (आरएनआई) मुजफ्फरनगर की घटना के विरोध में शिक्षकों ने यूपी बोर्ड की परीक्षा कापियों के मूल्यांकन केंद्र नेशनल इण्टर कालेज कादीपुर में मूल्यांकन कार्य ठप्प कर विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि मुजफ्फरनगर में कापी जमा कराने साथ में गये सिपाही ने सुर्ती न देने के विवाद में अध्यापक की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तहसील के एकमात्र मूल्यांकन केंद्र कादीपुर में कुल 58 उप प्रधान परीक्षक और 575 परीक्षक कापियों के मूल्यांकन कार्य में लगाए गए हैं। इस विरोध प्रदर्शन में उप प्रधान परीक्षक व परीक्षकों के साथ कालेज के प्रधानाचार्य डा. के. डी. सिंह शामिल रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User