मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर0के0 गौतम ने नेशनल गर्ल इण्टर कॉलेज शाहजहांपुर में किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम उदघाटन फीता काटकर किया

Friday, October 13, 2023 - 20:17
Updated: 3 years ago
0
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर0के0 गौतम ने नेशनल गर्ल इण्टर कॉलेज शाहजहांपुर में  किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम उदघाटन फीता काटकर किया

शाहजहांपुर, (आरएनआई) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर0के0 गौतम ने नेशनल गर्ल इण्टर कॉलेज शाहजहांपुर में  किशोर स्वास्थ्य मंच कार्यक्रम उदघाटन फीता काटकर किया ।  इस कार्यक्रम में 10 से 19 वर्ष तक की किशोरियों को  उनके अंदर होने वाले शारिरिक परिवर्तनों , महावारी स्वच्छता प्रबंधन के विषय मे जानकारी दी गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एनीमिया से बचाव हेतु किशोरावस्था में एक व्यक्ति को वजन के अनुसार कितनी मात्रा में प्रोटीन लेना चाहिए के बारे में बताया।

रुचिता वर्मा जिला सलाहकर RKSK ने बताया कि गन्दा कपड़ा प्रयोग नही करना चाहिए नही तो यौन रोग से पीड़ित हो सकती है  सभी किशोरी  सैनेटरी नैपकिन का प्रयोग  6 से 8 घण्टे तक ही करना है उसके बाद उसे हटा देना है दुबारा से उसका प्रयोग नही करना है।

रुचिका वर्मा ने बताया अपने साथ लैंगिक  हिंसा होने पर विरोध अवश्य करें।आज पोस्टर ,मेंहदी,स्लोगन,वाद विवाद,निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता को मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय द्वारा  पुरस्कार वितरण किया गया ।
स्वास्थ्य परीक्षण टीम द्वारा बच्चों का हीमोग्लोबिन,वजन,बी0पी0, लंबाई शुगर की जाँच की गई ।
आज जनपद में किशोर स्वास्थ्य मंच एवं किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण दिवस का आयोजन हुआ ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User