मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गौतम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चक भिटारा

Tuesday, December 26, 2023 - 19:07
Updated: 3 years ago
0
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गौतम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चक भिटारा

शाहजांहपुर (आरएनआई) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर के गौतम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चक भिटारा, ब्लॉक भावलखेड़ा का अपराहन 12:20 पर निरीक्षण किया ।निरीक्षण के समय प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ विजेन्द्र, फार्मासिस्ट श्री अब्दुल रशीद, स्टाफ नर्स ममता आदि लोग उपस्थित पाए गए।

चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, वार्ड बाय  निर्धारित देश में नहीं पाए गए उन्हें अपने निर्धारित ड्रेस में और नेम प्लेट के साथ रहने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय कुल 42 मरीज ओपीडी में देखे जा चुके थे। चिकित्सालय के बाह्य और अंतः परिसर की नियमित रूप से साफ सफाई कराने हेतु निर्देश किया।  चिकित्सा अधिकारी द्वारा ओपीडी रजिस्टर में क्रमांक नहीं भरा जा रहा था । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  पर 6 बेड का कोविड अस्पताल को क्रियाशील कराने हेतु निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावलखेड़ा  को केंद्र का निरीक्षण कर साफ सफाई की नियमित व्यवस्था ,स्टाफ की उपलब्धता और चिकित्सीय व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने हेतु निर्देशित किए गए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर हथौड़ा , जमुका का  भी निरीक्षण किया गया ।सभी सी एच ओ को अपने फील्ड में जाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने को निर्देशित किया गया ।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User