मुख्तार अब्बास बोले- अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतंत्र को ताकत दी

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के मूर्धन्य राजनेता और राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया।

Monday, December 25, 2023 - 08:24
0
मुख्तार अब्बास बोले- अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतंत्र को ताकत दी

नई दिल्ली (आरएनआई) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के मूर्धन्य राजनेता और राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाएं दीं। वे कहा करते थे कि मन से कोई बड़ा नहीं होता है, अटलजी की कविताओं में जीवन का सार दिखता है। उनके जीवनी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

कार्यकर्ताओं से वे आसानी घुलमिल जाते थे। देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने वाले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतंत्र को ताकत दी। यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहीं। मौका था भारतीय बौद्ध संघ की तरफ से एनडीएमसी सभागार में उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का।

कार्यक्रम का आयोजन बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में देशभर के बौद्ध भिक्षुओं ने भाग लिया और उन्हें याद किया। इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा, प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User