मुक्त व्यापार समझौते पर नए दौर की वार्ता शुरू करने के लिए भारत आईं ब्रिटेन की व्यापार मंत्री

ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बादेनोच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के छठे दौर पर बातचीत शुरू करने के लिए सोमवार को नयी दिल्ली पहुंच गईं। वह अपने भारतीय समकक्ष पीयूष गोयल से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी।

Monday, December 12, 2022 - 17:00
0
मुक्त व्यापार समझौते पर नए दौर की वार्ता शुरू करने के लिए भारत आईं ब्रिटेन की व्यापार मंत्री
भारत - ब्रिटेन

लंदन, 12 दिसंबर 2022, (आरएनआई)। ब्रिटेन की व्यापार मंत्री केमी बादेनोच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के छठे दौर पर बातचीत शुरू करने के लिए सोमवार को नयी दिल्ली पहुंच गईं। वह अपने भारतीय समकक्ष पीयूष गोयल से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी।

भारत और ब्रिटेन के वार्ताकारों के दलों के बीच जुलाई के बाद यह पहली औपचारिक बैठक होगी और ऋषि सुनक के ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनने के बाद भी पहली वार्ता होगी।

बादेनोच ने ट्वीट किया, ‘‘मैं ब्रिटेन और भारत के बीच व्यापार वार्ता के छठे दौर की शुरुआत करने के लिए यहां नयी दिल्ली पहुंच गई हूं। इस समझौते की प्रगति को गति देने के लिए अपने समकक्ष (भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री) पीयूष गोयल से मुलाकात भी करूंगी।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘दोनों ही देश बहुत सारी महत्वाकांक्षाएं लेकर और पारस्परिक लाभदायक समझौते की दिशा में मिलकर काम करने की इच्छाशक्ति के साथ एक मंच पर आए हैं। मैं उन अवसरों को लेकर बहुत उत्साहित हूं जो हम ब्रिटेन के कारोबार के लिए सृजन कर सकते हैं।’’

बादेनोच ने कहा कि भारत और ब्रिटेन दुनिया की पांचवीं और छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा साझा इतिहास है और हम इस स्थिति में है कि ऐसा समझौता कर पाएं जिससे रोजगारों का सृजन हो, वृद्धि को बढ़ावा मिले और हमारे कारोबारी संबंधों को भी गति मिले।’’

बादेनोच भारत में उद्योग जगत के लोगों से भी मुलाकात करेंगी और ‘आधुनिक ब्रिटेन-भारत कारोबारी रिश्ते’ के लिए उनकी जरूरतों को बेहतर तरीके से समझेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User