मुंबई में भक्ति और उत्साह का सैलाब, ढोल-ताशों के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ...,अनंत चतुर्दशी पर मुंबई की सड़कों पर भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा। तेज बारिश के बावजूद सैकड़ों भक्त 'गणपति बप्पा मोरया, अगले साल जल्दी आना' के जयघोष के साथ विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। रंगोली, पुष्पवर्षा और ढोल-ताशों के साथ लालबाग, गणेश गली समेत कई मंडलों की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकलीं गई।

Sep 6, 2025 - 14:47
 0  162
मुंबई में भक्ति और उत्साह का सैलाब, ढोल-ताशों के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई

मुंबई (आरएनआई) अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर शनिवार को मुंबई की सड़कों पर 'ढोल-ताशों' की गूंज, रंग-बिरंगे गुलाल और भक्तों की भीड़ ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। भारी बारिश के बावजूद सैकड़ों लोग बड़ी श्रद्धा से गणेश विसर्जन यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं और प्यारे बप्पा को विदाई दे रहे हैं। मुंबई के लालबाग इलाके में प्रसिद्ध तेजुकायाचा राजा, गणेश गली और कई अन्य मंडलों की प्रतिमाएं विसर्जन के लिए पंडालों से निकलीं। हर तरफ 'गणपति बप्पा मोरया, अगले साल जल्दी आना के जयकारे गूंज रहे थे।

मुंबई के सड़कों पर जहां-जहां से विसर्जन यात्राएं गुजर रही थीं, वहां रंगोली से सजावट की गई थी। लालबाग के श्रॉफ बिल्डिंग के पास परंपरागत पुष्पवर्षा (फूलों की वर्षा) की गई। लोग सड़क के दोनों ओर लाइन लगाकर बप्पा के दर्शन का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अभी तक मुंबई का सबसे प्रसिद्ध गणपति लालबागचा राजा की विसर्जन यात्रा अभी शुरू नहीं हुई थी। अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार अंतिम तैयारियां चल रही थीं और प्रतिमा गिरगांव चौपाटी के लिए रवाना होगी।

गिरगांव चौपाटी की ओर जाने वाले रास्तों पर भी हजारों की भीड़ मौजूद थी। यहां फोर्ट, गिरगांव, माझगांव, बायकुला, दादर, माटुंगा, सायन, चेंबूर और अन्य इलाकों की प्रमुख गणेश प्रतिमाएं पहुंचती हैं। इतना ही नहीं पूरे मुंबई में गणपति बप्पा को विदा करते समय लोगों के चेहरों पर उत्साह साफ नजर आ रहा था। ढोल-ताशों की थाप, नाच-गाने और गुलाल से पूरा शहर गणेश भक्ति में डूबा हुआ था।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.