मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस हादसा: भुसावल में ट्रैक पर आया ट्रक, ट्रेन से हुई टक्कर; मरम्मत के बाद यातायात बहाल

महाराष्ट्र के भुसावल डिवीजन में बोडवाड रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हुआ। यहां मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन एक ट्रक से टकरा गई। ट्रक चालक रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बावजूद उसे पार करने की कोशिश कर रहा था। हालांकि अब, मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और यातायात फिर से बहाल कर दिया गया है।

Friday, March 14, 2025 - 14:14
Updated: 2 years ago
0
मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस हादसा: भुसावल में ट्रैक पर आया ट्रक, ट्रेन से हुई टक्कर; मरम्मत के बाद यातायात बहाल

मुंबई (आरएनआई) महाराष्ट्र के भुसावल डिवीजन के बोडवाड स्टेशन पर आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेन के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा ट्रेन नंबर 12111 के साथ हुआ, जो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अमरावती जा रही थी। टक्कर के बाद मरम्मत का काम शुक्रवार को शुरू कर दिया गया। इस घटना के बाद रेलवे ने यातायात बहाल करने के लिए जरूरी उपाय किए गए।

इस घटना के बारे में मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) स्वप्निल नीला ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 4:30 बजे हुई, जब एक ट्रक ने बंद स्थान पर रेलवे ट्रैक पार कर लिया और वह ट्रेन से टकरा गया। यह हादसा भुसावल डिवीजन के बोडवाड़ रेलवे स्टेशन पर हुआ। 

स्वप्निल नीला ने आगे बताया कि मुंबई-अमरावती एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12111 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से अमरावती जा रही थी। उन्होंने कहा कि सौभाग्य से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, इस घटना के कारण रेल यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया था। अब, मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और यातायात फिर से बहाल कर दिया गया है।

दुर्घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने जल्दी से कार्रवाई की। इसके फलस्वरूप अब ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User