महिला पुलिस द्वारा महिलाओं बालिकाओं को किया जा रहा जागरुक

Thursday, August 3, 2023 - 22:08
Updated: 3 years ago
0
महिला पुलिस द्वारा महिलाओं बालिकाओं को किया जा रहा जागरुक
साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930

अयोध्या। शक्ति दीदी अभियान के तहत जनपद अयोध्या के समस्त थानों की महिला पुलिस दल द्वारा अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने हेतु शासन द्वारा जारी महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090, यूपी-112,181,1076 आदि नंबर युक्त पैंपलेट वितरित कर निरन्तर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही गली/मोहल्लों ,बाजारों, सडकों पर बेवजह घूम रहे लड़कों/शोहदों से पूछताछ कर बेवजह इधर-उधर न घूमनें की सख्त हिदायत दी गयी। वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी अन्जान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें।यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करायें ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Kumar Mukesh

Senior Journalist, Writer, Anchor

Comments (0)

User