मवई व्यापार मंडल का गठन, सोनू बने अध्यक्ष, नवमनोनीत कमेटी को दिलाई शपथ
फतेहपुर (आरएनआई) उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला महामंत्री विनोद साहू ने संगठन विस्तार करते हुए मवई व्यापार मण्डल का गठन किया। जिसमें अध्यक्ष सोनू अग्रहरि (विमल), महामंत्री शत्रुघ्न लाल साहू, कोषाध्यक्ष पप्पू अग्रहरि, प्रवक्ता रवि अग्निहोत्री (रविन्द्र), मीडिया प्रभारी सत्यम अग्रहरि (वैभव), सह मीडिया प्रभारी रोहित लाल, उपाध्यक्ष रवि सोनी, अवधेश पाल, मंत्री कृष्ण कुमार द्विवेदी, अजय कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री राजेश चैरसिया, पिंटू गुप्ता, रोशन लाल, संगठन मंत्री योगेश सोनी, युवा मंत्री शिवचंद्र गुप्ता गोलू, मनोज कुमार, आशीष राजपूत, विक्रम सिंह सहित संरक्षक मण्डल को पुष्पहार पहनाकर स्वागत अभिनंदन करते मनोनीत किया।
जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। कहा कि व्यापारियों के हितों व उनके मान सम्मान की रक्षा हेतु संगठन वचनबद्ध हैं। महामंत्री विनोद साहू ने कहा कि समस्त तहसीलों, कस्बों, ग्रामों में संगठन की नवइकाई व पुनर्गठन जारी है। जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। मवई व्यापार मण्डल के नवनियुक्त अध्यक्ष सोनू अग्रहरि विमल ने अपनी पूर्ण कमेटी के साथ शपथ ग्रहण करते कहा कि व्यापारियों के ऊपर किसी भी प्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। शीघ्र ही सदस्यता अभियान चलाकर कस्बे के समस्त सम्मानित व्यापारियों को संगठन का सदस्य बनाया जाएगा। इस मौके पर राजेन्द्र प्रसाद साहू अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, हंसराज सोनी, मो अंजुम अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक, आशीष सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माधवेंद्र प्रताप सिंह, नरेश गुप्ता, अनिल सोनी, मोनू सैय्यद, मो इस्माइल, शेरा भाई, कमलेश गुप्ता, नीरज गुप्ता, महेन्द्र गुप्ता, पन्ना लाल, जियाउल हक, लखन लाल साहू, देवेन्द्र सोनी, पवन कुमार गुप्ता, विनय गुप्ता सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



