मध्यप्रदेश में 34 जिला लोक अभियोजन अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

Tuesday, October 3, 2023 - 21:54
Updated: 3 years ago
0
मध्यप्रदेश में 34 जिला लोक अभियोजन अधिकारियों का हुआ तबादला, आदेश जारी

भोपाल, (आरएनआई) मध्यप्रदेश में जिला लोक अभियोजन अधिकारियों और सहायक जिला लोक अभियोजना अधिकारियों का थोकबंद तबादला हुआ है। इस संबंध में मंत्रालय ने मंगलवार को आदेश भी जारी कर दिया है। 9 जिला लोक अभियोजन अधिकारी और 25 सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई है। पुलिस मुख्यालय भोपाल अजाक के जिला लोक अभियोजन अधिकारी रामनरेश गिरी को अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी के रूप में कटनी ट्रांसफर किया गया है। अशोकनगर अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी एम.आर को जेएनपीए सागर में समान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

20 से अधिक सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारियों का हुआ तबादला
बालाघाट जिले के तहसील बैहर पंजाब सिंह को शिवपुरी और तहसील बारासिवनी राजेश कायस्त को देवास ट्रांसफर किया गया है। दमोह के डीपीओ विपिन राजपूत अब सागर की बागडोर संभालेंगे। लक्ष्मी कसाब को दतिया डसे भोपाल भेजा गया है। भोपाल संचालनालय लोक अभियोजन की जिम्मेदारी रीवा में कार्यरत पीटीएस मनोज कुमार पटेल को दी गई है। दमोह जिला तहसील हटा मुकेश कुमार पांडे को उज्जैन का पीटीएस बनाया गया है। वहीं 4 अक्टूबर 2022 के आदेशानुसार को अमित कुमार को रीवा में स्थानांतरण को निरस्त कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User