मथुरा में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, आधे घंटे तक चली गोलियां; दो को गोली लगी, एक की हालत गंभीर

Thursday, May 28, 2026 - 15:35
0
मथुरा में भंडारे को लेकर खूनी संघर्ष, आधे घंटे तक चली गोलियां; दो को गोली लगी, एक की हालत गंभीर

धर्म नगरी Mathura में गुरुवार को 84 कोस परिक्रमा मार्ग पर भंडारे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से करीब आधे घंटे तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही। घटना में दो लोगों को गोली लगी है, जबकि लाठी-डंडों और छर्रे लगने से छह अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह घटना हाईवे थाना क्षेत्र के महोली गांव में हुई, जहां भंडारा लगाने को लेकर पुराना विवाद फिर भड़क उठा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों के साथ हथियार निकल आए। परिक्रमा मार्ग पर अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। श्रद्धालु और ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

सूचना मिलते ही पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। कई थानों की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भी गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Shlok Kumar ने बताया कि मामले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने कुछ अवैध और लाइसेंसी हथियार भी बरामद किए हैं। सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, गांव की गुड्डी प्रधान और चंद्रपाल पक्ष के बीच करीब छह महीने पहले भी विवाद हुआ था, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था। लेकिन गुरुवार को विवाद दोबारा भड़क गया और हिंसक झड़प में बदल गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User