मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति का मौका, 6 फरवरी तक करें आवेदन

Sunday, January 11, 2026 - 20:11
Updated: 7 months ago
0
मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति का मौका, 6 फरवरी तक करें आवेदन

हरदोई (आरएनआई) उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 06 जनवरी 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची को 11 जनवरी 2026 को समस्त विधानसभा क्षेत्रों में बी.एल.ओ. द्वारा मतदान केंद्रों पर पढ़कर सुनाया गया है तथा सभी मतदेय स्थलों पर फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 एवं घोषणा पत्र उपलब्ध कराए गए हैं; जिन मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज नहीं हैं वे फार्म-6 व घोषणा पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संबंधित बी.एल.ओ. को देकर नाम जुड़वा सकते हैं, जबकि नाम अपमार्जन, संशोधन अथवा स्थानांतरण हेतु फार्म-7 एवं फार्म-8 भरे जा सकते हैं; मतदाता सूची की पीडीएफ जनपद हरदोई की वेबसाइट https://hardoi.nic.in पर भी उपलब्ध है और 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक मतदान केंद्रों, तहसील/जिला निर्वाचन कार्यालय अथवा ऑनलाइन माध्यम से ECINET मोबाइल ऐप एवं https://voters.eci.gov.in के जरिए दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User