भाजपा कार्यकर्ता अशोक तिवारी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

Sunday, January 11, 2026 - 20:14
Updated: 7 months ago
0
भाजपा कार्यकर्ता अशोक तिवारी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

हरदोई (आरएनआई) विकास खण्ड कछौना की ग्राम सभा व ग्राम मरेउरा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए सामाजिक सरोकारों के तहत भाजपा कार्यकर्ता अशोक तिवारी ने अपने निज आवास पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम असहाय और जरूरतमंद लोगों को शीतलहर से बचाव हेतु कंबल भेंट किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री ब्रह्म कुमार सिंह और भाजपा नेता होरीलाल शुक्ला उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अशोक तिवारी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि दीन-दुखियों की सेवा ही वास्तविक मानवता है।

इस अवसर पर दलेलनगर के प्रधानाचार्य अमृत लाल शर्मा, भूरामल स्कूल के महेंद्र सिंह, कलेंद्र सिंह और उमेश सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User