हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को मिलेगा 'स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड', मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Sunday, January 11, 2026 - 20:10
Updated: 7 months ago
0
हरदोई के पर्वतारोही अभिनीत मौर्य को मिलेगा 'स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड', मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

हरदोई (आरएनआई) जनपद के होनहार युवा पर्वतारोही अभिनीत मौर्य ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें राज्य स्तरीय 'स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड' के लिए चुना गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें आगामी 12 जनवरी, 2026 को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के अवसर पर लखनऊ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान किया जाएगा।

अभिनीत मौर्य के नाम एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज है। वे भारत के पहले ऐसे पर्वतारोही हैं, जिन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे ऊँची चोटी 'माउंट केन्या' पर तिरंगा फहराया है। पर्वतारोहण के साथ-साथ उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्रों में भी अभूतपूर्व योगदान दिया है। राज्य सरकार प्रदेश भर से ऐसे केवल 10 युवाओं का चयन करती है जिन्होंने खेल, समाज सेवा या पर्यावरण के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य किया हो। 50 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र, सबसे विशेष सम्मान के रूप में, उनके नाम पर एक सड़क का नामकरण किया जाएगा। उनकी इस सफलता पर जनपद के खेल प्रेमियों और युवाओं में हर्ष का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Laxmi Kant Pathak

Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)

Comments (0)

User