भीषण गर्मी में बेजुबानों की प्यास बुझाने आगे आई जनसेवा टीम, नगर में रखवाईं 8 पानी की टंकियां

Tuesday, May 13, 2025 - 18:39
Updated: 1 year ago
0

गुना/आरोंन (आरएनआई) तेज धूप और भीषण गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं। इंसान तो अपनी प्यास बता देता है, लेकिन बेजुबान पशु-पक्षी किससे कहें? इसी को देखते हुए जनसेवा टीम ने पहल की है। संस्था पिछले 8 -10 वर्षों से गौ सेवा कर रही है।"

"टीम ने नगर में आठ अलग-अलग स्थानों पर गायों के लिए पानी की टंकियां रखवाई हैं। इन टंकियों की व्यवस्था संत सुधा सागर गौशाला सिरोंज के सहयोग से की गई है। टीम के वरिष्ठ सदस्य मिथुन शर्मा ने बताया कि हर टंकी की देखरेख के लिए एक-एक व्यक्ति को जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें कहा गया है कि वे रोज इन टंकियों में पानी भरें ताकि बेसहारा गोवंश की प्यास बुझ सके।"

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User