भारतीय अधिकारियों को सौंपी गई जुबीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, नागरिकों से की गई विशेष अपील

असमिया गायक जुबीन गर्ग के निधन की जांच चल रही है।  सिंगापुर पुलिस ने गायक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक निष्कर्षों की एक कॉपी भारत को भेज दी है।

Oct 3, 2025 - 14:47
 0  108
भारतीय अधिकारियों को सौंपी गई जुबीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, नागरिकों से की गई विशेष अपील

नई दिल्ली (आरएनआई) गायक जुबीन गर्ग के निधन के बाद से ही उनकी मौत की जांच की जा रही है। इस मामले मे आए दिन बड़ी अपडेट आ रही है। अब एक जानकारी सामने आई है कि सिंगापुर पुलिस बल ने दिवंगत गायक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उनके निधन से संबंधित प्रारंभिक निष्कर्षों की एक कॉपी भारतीय उच्चायोग को भेज दी है। बताया गया कि भारत की तरफ से इसकी मांग की गई थी।  इसके अलावा सिंगापुर पुलिस ने जनता को सलाह दी कि वे गायक के सम्मान में, उनकी मृत्यु की परिस्थितियों से संबंधित कोई भी वीडियो या चित्र साझा न करें।

असम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए NEIF के आयोजक श्यामकानु महंत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मामले की जांच राज्य सीआईडी, सीबीआई या एनआईए को सौंपने की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि शेखर ज्योति गोस्वामी और गायिका अमृतप्रभा महंत को कई दिनों की पूछताछ के बाद शाम को गिरफ्तार किया गया। उन पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। असम पुलिस की सीआईडी के विशेष डीजीपी मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने मीडिया को बताया कि उनसे पूछताछ जारी है। साथ ही असम की अदालत ने सिंगर की मौत के मामले में बैंड के सदस्यों शेखरज्योति और अमृतप्रभा महंत को 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

जुबीन गर्ग की 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते वक्त रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। इस खबर ने सभी को चौंका दिया था। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.