भारत-फ्रांस बैठक: पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा, निर्दोषों की हत्या पर जताया शोक

Sep 12, 2025 - 10:02
 0  54
भारत-फ्रांस बैठक: पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा, निर्दोषों की हत्या पर जताया शोक

पेरिस/नई दिल्ली (आरएनआई) आतंकवाद के खिलाफ भारत-फ्रांस की संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की 17वीं बैठक बीते दिन यानी 11 सितंबर को पेरिस, फ्रांस में हुई। इस दौरान दोनों पक्षों ने 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए नृशंस आतंकवादी हमले की निंदा की। दोनों पक्षों ने संबंधित देशों में वर्तमान खतरे के आकलन पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इसमें राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद, संबंधित क्षेत्रों में आतंकवादियों की गतिविधियां और पश्चिम एशिया में आतंकवादी खतरे शामिल हैं। दोनों पक्षों ने आतंकवाद विरोधी चुनौतियों का भी आकलन किया। इसमें उग्रवाद या कट्टरपंथ का मुकाबला और आतंकवादियों की ओर से नई तकनीकों के उपयोग से उत्पन्न खतरे शामिल हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.