भारत-पाक मैच पर ओवैसी का वार: "26 जानें कीमती या करोड़ों की कमाई?"

एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पूछा कि क्या पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना उन 26 भारतीयों की शहादत का अपमान नहीं है। ओवैसी ने पीएम मोदी से पूछा कि अब खून और पानी साथ कैसे बह सकते हैं?

Sep 14, 2025 - 10:44
 0  135
भारत-पाक मैच पर ओवैसी का वार: "26 जानें कीमती या करोड़ों की कमाई?"

नई दिल्ली (आरएनआई) भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को एशिया कप 2025 का मुकाबला खेला जाना है। इस बात को लेकर देश की सियासत में गर्माहट तेज है। आरोप-प्रत्यारोप भी अपने चरम पर है। ऐसे में इस मुकाबले को लेकर एक बार फिर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस देश (पाकिस्तान) ने पहलगाम में 26 भारतीय नागरिकों की जान ली, उसके साथ क्रिकेट खेलना कैसे जायज ठहराया जा सकता है?

ओवैसी ने कहा कि क्या एक क्रिकेट मैच के करोड़ों रुपये की कमाई उन 26 जानों से ज्यादा कीमती है? उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यतनाथ से भी सवाल पूछा कि क्या उनके पास ये ताकत नहीं है कि वे पाकिस्तान के साथ होने वाले मैच को लेकर विरोध जताएं और इस मैच से इनकार कर सकें?

इसके साथ ही एआईएमआईएम प्रमुख ने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने पीएम मोदी को उनकी पुरानी बात याद दिलाते हुए कहा कि पीएम मोदी ने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते', 'संवाद और आतंक साथ नहीं चल सकते', तो अब क्या बदला? उन्होंने पूछा कि बीसीसीआई को एक मैच से 2000-3000 करोड़ रुपये मिलते हैं, लेकिन क्या वो रकम 26 नागरिकों की जान से ज्यादा कीमती है?

वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब आप कहते हैं आतंक से कोई बातचीत नहीं तो फिर पाकिस्तान के साथ मैच कैसे खेला जा रहा है? उन्होंने मांग की कि यह मैच रद्द किया जाना चाहिए।

बयानबाजी ऐसे समय में हो रहा है जब 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे देश में दुख और गुस्से का माहौल है। हालांकि देशभर में इस मैच को लेकर देश में मिलेजुले भाव हैं। कई लोग इसे पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में गलत संदेश मानते हैं। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.