भाजपा विधायक रघुवंशी के इस्तीफे पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

Thursday, August 31, 2023 - 22:08
Updated: 3 years ago
0
भाजपा विधायक रघुवंशी के इस्तीफे पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर। (आरएनआई) विधानसभा चुनाव से पहले BJP को आज तगड़ा झटका लगा जब उनके एक विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनकी टीम (सिंधिया समर्थक मंत्री नेता), जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिसोदिया पर बहुत गंभीर आरोप लगाये, ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने रघुवंशी के इस्तीफे को एक सामान्य घटना बताया उन्होंने कहा कि चुनाव आते हैं तो आवागमन होता है।
सिंधिया ने किया MP में जीत का दावा, कांग्रेस पर साधा निशाना
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री तैयारी ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिवसीय दौरे पर ग्वालियर आये , मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मप्र की शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में और खासकर ग्वालियर चम्बल संभाग में कराये जा रहे विकास कार्यों की एक बार फिर तारीफ की, सिंधिया ने दावा किया कि जो विकास कार्य भाजपा सरकार के शासनकाल में हुए वो कांग्रेस की सरकार में संभव ही नहीं थे। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर में बन रहे एयरपोर्ट में हम इतिहास रचेंगे, इसका शिलान्यास 16 अक्टूबर 2022 को अमित शाह ने किया था और हम इस साल के अंत तक इसे जनता को समर्पित कर देंगे जो एक रिकॉर्ड होगा। विधायक रघुवंशी के इस्तीफे पर ये बोले सिंधिया शिवपुरी जिले के कोलारस से भाजपा विधायक बीरेंद्र रघुवंशी (वीरेंद्र रघुवंशी) के इस्तीफे के सवाल पर सिंधिया ने इसे एक साधारण घटना बताया, उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ऐसा आवागमन होता है , हर व्यक्ति को ये अधिकार होता है वो अपने भविष्य के बारे में सोचे और फिर फैसला ले तो ये कोई नई बात नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User