भाजपा नेता का निधन, शोक मे डूबा कुम्भराज
गुना जिला की भाजपा के आधार स्तम्भ पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, नगर परिषद अध्यक्ष, जिला मंत्री जैसे कई पदों को शुसोभित करने वाले, कर्मयोगी व्यक्तित्व के धनी, वरिष्ठ एवं कद्दावर नेता राजेन्द्र कासट का देवशयनी एकादशी शनिवार 25 जुलाई को दुःखद निधन हो गया, वे 19 जुलाई को घर की बाथरूम मे पैर फिसलने से गिर गए जहाँ उनके सिर मे चोट आई थी, उन्हें इंदौर के सेलवी अस्पताल मे उपचार करा रहे थे जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली, 70 वर्षीय श्री कासट को जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र

सीकरवार ने उन्हें भाजपा के झंडे लपेटा, उनकी अंतिम यात्रा मे जिला पंचायत अध्यक्ष अरविन्द धाकड़, पूर्व अध्यक्ष अर्चना बल्लू चौहान, राधेश्याम पारीक, उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह राजपूत, श्रीकृष्णा सोनी, राजेश खंडेलवाल, विधायक पति प्रदूमन सिंह मीणा, सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी और कांग्रेस तथा भाजपा के जिला भर के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे, श्री राजेन्द्र कासट स्व. पूर्व सरपंच रामवल्लभ कासट के ज्येष्ठ पुत्र थे जिन्होंने 1994 मे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विरुद्ध चाचौड़ा विधानसभा से उपचुनाव लड़ा था, वे अपने पीछे दो पुत्र हिमांशु और रोहित कासट ( भाजपा मंडल अध्यक्ष ) और नातियों को छोड़ गए है, वे कुशल नेतृत्व और संगठन निष्ठा मे अग्रणी थे और 2014 मे गुना जिला के सदस्यता प्रभारी भी रहे, नगर परिषद अध्यक्ष के रूप मे उन्होंने कई उल्लेखनीय विकाश कार्य कराते हुए लोगों की बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा, हर जाति वर्ग और धर्म के लोगों को उन्होंने पार्टी से जोड़ा, सादगी, आत्मीयता और बेदाग चरित्र ने उन्हें राजनीती के इस मुकाम तक पहुंचाया जहाँ से उन्होंने कार्यकर्त्ताओ को भी अपने संस्कार दिए, अनुशासन और सह्रदयता से वे खासे जनाधार वाले नेता बन गए, राजनीती के साथ धार्मिक, सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों मे हमेशा सक्रिय रहते थे, बीते वर्षो मे उनके दो बार बाय पास सर्जरी हुई जिससे वे कमजोर तो हो गए लेकिन नगर के हर समाज मे सभी आयोजनों मे शरीक होते थे जिससे उनकी प्रतिष्ठा और सम्मान काफ़ी बढ़ गया था और वे जनता मे लोकप्रिय नेता की छबि के नाते सदैव स्मृति पटल पर छाये रहेंगे, पुत्र मंडल अध्यक्ष रोहित कासट ने अंतिम यात्रा मे शामिल सभी लोगों के प्रति कृतग्यता और आभार व्यक्त किया.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)