दिल्ली में आयोजित 'युगानुकूल मातृत्व' राष्ट्रीय प्रबोधन बैठक में गुना की अनसुईया रघुवंशी व ममता साहू ने किया प्रतिनिधित्व
विश्वमांगल्य सभा द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रबोधन बैठक "युगानुकूल मातृत्व" में गुना जिले की अनसुईया रघुवंशी एवं ममता साहू ने सहभागिता कर जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस राष्ट्रीय आयोजन का उद्देश्य मातृत्व के शाश्वत मूल्यों के संरक्षण, संवर्धन तथा वर्तमान समय की आवश्यकताओं के अनुरूप उनकी नई व्याख्या और सामाजिक प्रासंगिकता पर विचार-विमर्श करना था।
बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने "युगानुकूल मातृत्व" विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मातृत्व केवल परिवार तक सीमित नहीं, बल्कि सृष्टि के सृजन, संवर्धन और संस्कारित समाज के निर्माण का आधार है। उन्होंने बदलते सामाजिक परिवेश में मातृत्व की भूमिका, संस्कारों के महत्व और समाज के प्रति महिलाओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस राष्ट्रीय प्रबोधन बैठक में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रबुद्ध महिलाओं ने भाग लिया और मातृत्व, परिवार, संस्कृति तथा सामाजिक दायित्वों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
गुना से शामिल हुईं अनसुईया रघुवंशी, विभाग संयोजिका विश्वमांगल्य सभा, तथा ममता साहू, प्रांतीय सहसंयोजिका सदाचार सभा, ने बताया कि इस आयोजन से उन्हें मातृत्व, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों को समझने और देशभर की महिलाओं के अनुभवों से सीखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय मंच महिलाओं को समाज निर्माण में अपनी भूमिका और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने की प्रेरणा देते हैं तथा सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)