'भाजपा ने अन्नाद्रमुक के खिलाफ दुष्प्रचार और पार्टी तोड़ने की साजिश की' : के.पलानीस्वामी

के.पलानीस्वामी नेआरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी पार्टी अन्नाद्रमुक को तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा भाजपा 'फूट डालो और राज करो' की नीति के तहत अन्नाद्रमुख के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। 

Apr 16, 2024 - 01:27
 0  540
'भाजपा ने अन्नाद्रमुक के खिलाफ दुष्प्रचार और पार्टी तोड़ने की साजिश की' : के.पलानीस्वामी

चेन्नई (आरएनआई) अन्नाद्रमुक महासचिव के.पलानीस्वामी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश की लेकिन इसका पुरजोर विरोध किया गया। उन्होंने कहा भाजपा 'फूट डालो और राज करो' की नीति के तहत अन्नाद्रमुख के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है। 

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले पलानीस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि अन्नाद्रमुक ने 1972 में अपनी स्थापना के बाद से कई चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने पार्टी से निष्कासित नेता ओ पनीरसेल्वम और उनके समर्थकों की ओर इशारा करते हुए कहा कि अन्नाद्रमुक नाम के खेत से अवांछित खरपतवार हा दिए गए हैं। हम अब कटाई के लिए तैयार हैं। 

पलानीस्वामी ने कहा, एक राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद भाजपा लोगों को बांटो और राज करो पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि अपने चुनावी अभियान में वह हमारे खिलाफ झूठा प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी को बांटने के लिए उनके द्वारा विभिन्न प्रयास किए गए, जिनका मुकाबला करने के बाद आज हम एकजुट हैं। क्या हम 1972 में पार्टी की स्थापना के बाद से सत्ता के अहंकार के कारण की गई हिंसा और नफरती व्यवस्था नहीं देख रहे हैं। क्या हम इन सभी कायरताओं पर काबू पाने में सफलता का स्वाद नहीं चख रहे हैं। 

उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि अन्नाद्रमुक कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और समर्पण से अनजान भाजपा कुछ नेताओं को आगे बढ़ाकर हमें उकसा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को चुनाव में सबक सिखाया जाना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह चुनावी सर्वेक्षणों के विपरीत सफलता के लिए कड़ी मेहनत करें। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.