भाजपा का सागर में सीएम का रोड शो

Apr 17, 2024 - 21:57
Apr 17, 2024 - 21:57
 0  1.1k
भाजपा का सागर में सीएम का रोड शो

सागर (आरएनआई) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा 18 अप्रैल दिन गुरुवार को सागर प्रवास पर रहेंगे। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा गुरुवार को दोपहर 12 बजे सागर पहुंचकर मोतीनगर थाना के पास स्थित सरस्वती मैरिज गार्डन से आयोजित रोड शो में शामिल होंगे तत्पश्चात मोतीनगर चौराहा,बड़ा बाजार,कोतवाली,तीनबत्ती होते हुए कटरा स्थित यातायात थाने के पास पहुचेंगे जहां रोड शो का समापन होगा। 

तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर लोकसभा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े का नामांकन दाखिल कराएंगे। 

विधायक शैलेंद्र जैन ने सभी नगर वासियों से रोड शो में शामिल होने का आग्रह किया हैं। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0