भगवत प्राप्ति के लिए मानव जीवन में भक्ति की परम् आवश्यकता : बाबा बलराम दास देवाचार्य

Sunday, March 26, 2023 - 16:30
0
भगवत प्राप्ति के लिए मानव जीवन में भक्ति की परम् आवश्यकता : बाबा बलराम दास देवाचार्य

वृन्दावन।रमणरेती रोड़ स्थित भागवत निवास में रिस्पेक्ट एज इंटरनेशनल (अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान समिति) के द्वारा ठाकुरश्री गौरांग कृष्ण महाराज का 41वां पाटोत्सव एवं पंडित चन्द्र हंस पाठक का 39वां निकुंज लीला प्रवेशोत्सव बाबा शुकदेव दास महाराज के पावन सानिध्य में हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया।सर्वप्रथम ठाकुरश्री गौरांग कृष्ण महाराज व पंडित चंद्र हंस पाठक के चित्रपट का वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजन-अर्चन किया गया।तत्पश्चात संत-विद्वत संगोष्ठी का आयोजन पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें अपने विचार व्यक्त करते हुए पीपाद्वाराचार्य श्रीमद्जगद्गुरु बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज व चतु:सम्प्रदाय के श्रीमहंत फूलडोल बिहारीदास महाराज ने कहा कि भगवत प्राप्ति के लिए मानव के जीवन में भक्ति की आवश्यकता है, और भक्ति की प्राप्ति के लिए गुरु की आवश्यकता है। सत्संग एवं महामंत्र का आश्रय व्यक्ति के जीवन में भक्ति प्रदान करता है।
पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ एवं आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा कि भगवत भक्ति के लिए मानव को गुरु की शरणागति, शास्त्र का संग, सत्संग के साथ ही अपने जीवन में विनम्रता धारण करते हुए भगवान नामाश्रय ग्रहण करना चाहिए। 
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ गोपाल चतुर्वेदी एवं आचार्य बद्रीश ने कहा कि नवधा भक्ति में सर्वप्रथम श्रवण भक्ति है।भगवत चरित्र श्रवण से ही जीव के ह्रदय में भक्ति प्रकट होती है।इसीलिए हम सभी को सत्संग, हरिकथा व प्रभु के चरित्रों को श्रवण करना चाहिए।
महामंडलेश्वर यदुनंदन सरस्वती महाराज एवं गोरे दाऊजी आश्रम के महंत प्रहलाद दास महाराज ने कहा कि मनुष्य का कल्याण श्री धाम वृंदावन में भगवद आश्रय नाम रूप लीला धाम में तथा प्रभु के गुणों में निरंतर लगे रहने से ही होता है।
इस अवसर पर भक्ति वेदांत स्वामी मधुसूदन गोस्वामी महाराज, स्वामी कृष्णानंद महाराज (भूरी वाले), महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज,संत गोपेश बाबा,ठाकुर मदन मोहन मन्दिर के सेवायत राजेश कृष्ण गोस्वामी,संत भैया दास महाराज, भागवताचार्य कृष्ण मुरारी गोस्वामी, चित्रकार द्वारिका आनंद, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, ईश्वरचंद्र रावत, जितेंद्र शास्त्री, दयासिंधु दास महाराज,वेदांत आचार्य, राघव चेतन,श्रीमती बीना गुप्ता,श्रीमती उर्मिला अग्रवाल, भजन गायक चंदन महाराज आदि अनेकों लोग उपस्थित रहे।
महोत्सव के संयोजक रिस्पेक्ट एज इंटरनेशनल के अध्यक्ष डॉ. गिरीश गुप्ता ने समस्त अतिथियों का सम्मान करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।संचालन आचार्य  रामविलास चतुर्वेदी ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User